Karpoori Thakur Bharat Ratna

Karpoori Thakur Bharat Ratna : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर को शनिवार को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में शनिवार को समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें 5 विभूतियों को भारत रत्न दिया गया। बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर के बेटे सह जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने अपने दिवंगत पिता को मिले इस सम्मान को प्राप्त किया। कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व दोनों उपमुख्यमंत्री इस समारोह का गवाह बने।

जब लालू यादव ने बीमार कर्पूरी ठाकुर को अपनी जीभ पर बैठने से कर दिया था मना, जानें बरसो बाद कैसे बाहर आई यह बातें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को नयी दिल्ली रवाना हो गए थे। वे शनिवार को नयी दिल्ली में पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने के समारोह में शामिल हुए। इसके बाद शनिवार शाम नयी दिल्ली से पटना लौट आए। इस समारोह में कर्पूरी ठाकुर के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

दरअसल, जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के एक दिन पहले 23 जनवरी, 2024 को उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की घोषणा राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा की गई थी। इस घोषणा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पक्ष और विपक्ष के तमाम नेताओं ने कर्पूरी ठाकुर के योगदान को याद कर उनकी सराहना की।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment