भागलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक महिला पुलिसकर्मी की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान की मदद से आरोपी की पहचान की और उसे दबोच लिया। यह कार्रवाई बरारी थाना की पुलिस टीम द्वारा की गई है।

यह खबर भी पढ़िये: Bhagalpur Police ने नाकाम की बड़ी साजिश, 8 किलो गांजा और हथियार के साथ इरफान गिरफ्तार

कौन है आरोपी और क्या हुआ बरामद?

गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम मो. हयात है और उसके पिता का नाम मो. असल है। वह नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत साधुआ गांव का रहने वाला है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उसके पास से वह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है जिसका इस्तेमाल इस अपराध में किया गया था। इस अभियान का नेतृत्व बरारी थाना अध्यक्ष पु.अ.नि. बिट्टू कुमार कमल और परि. पु.अ.नि. शुभम तिवारी कर रहे थे।

कब दर्ज हुई थी शिकायत?

पीड़ित महिला पुलिसकर्मी की शिकायत पर 24 जनवरी 2026 को बरारी थाना में कांड संख्या 14/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने वायरल पोस्ट की यूजर आईडी को ट्रैक किया और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंची। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि वीडियो और फोटो का मुख्य स्रोत क्या था और इसे कहां-कहां साझा किया गया है।

Leave a comment