बिहार में हवाई सेवाओं का विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है। दरभंगा एयरपोर्ट अब सिर्फ घरेलू उड़ानों तक सिमित नहीं रहेगा, बल्कि यहाँ से विदेश जाने वाली फ्लाइट भी उड़ान भरेंगी। सरकार ने इसे इंटरनेशनल एअरपोर्ट बनाने की तैयारी तेज कर दी है। सितंबर 2026 तक यहाँ नया टर्मिनल और बढ़ा हुआ रनवे बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे बड़े विमान आसानी से उतर सकेंगे।

दरभंगा एअरपोर्ट पर क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

दरभंगा एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से अपग्रेड किया जा रहा है। इसके रनवे की लंबाई बढ़ाकर 3,700 मीटर की जा रही है। इसका फायदा यह होगा कि बोइंग 777 और एयरबस A330 जैसे बड़े विमान यहाँ आसानी से लैंड कर सकेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2024 में ही नए टर्मिनल की आधारशिला रखी थी। इस टर्मिनल को बनाने में करीब 912 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा, यहाँ 50 एकड़ में कार्गो हब भी बनाया जायेगा, जिससे सामान का आयात-निर्यात आसान होगा। जनवरी 2025 में ही सरकार ने जमीन अधिग्रहण के लिए 245 करोड़ रुपये जारी किए हैं।

सोनपुर में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा एअरपोर्ट

बिहार सरकार ने सारण जिले के सोनपुर में एक नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने का फैसला किया है। इसके लिए 4,228 एकड़ जमीन ली जाएगी, जिसके लिए 1,302 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। यह पटना एयरपोर्ट पर बढ़ते दबाब को कम करेगा।

वहीं पटना के पास बिहटा एयरपोर्ट पर भी काम चल रहा है। उम्मीद है कि साल 2027 तक बिहटा से भी आम यात्रियों के लिए फ्लाइट शुरू हो जाएगी। नालंदा के राजगीर में भी नए एयरपोर्ट के लिए जमीन देखी जा रही है, जिससे बिहार में कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

बिहार में अभी कहाँ-कहाँ से मिलती है फ्लाइट?

वर्तमान में बिहार के अंदर चार एयरपोर्ट पूरी तरह से काम कर रहे हैं। इसमें पटना का जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट और गया एयरपोर्ट शामिल है। इसके अलावा दरभंगा से घरेलू उड़ाने चल रही हैं और पूर्णिया से भी सितंबर 2025 में सेवा शुरू हो चुकी है।

  • पटना: यहाँ से देश के कई शहरों के लिए फ्लाइट मिलती है, लेकिन रनवे छोटा है।
  • गया: यहाँ बौद्ध पर्यटन के कारण कुछ अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने आती हैं।
  • दरभंगा: इसे अब पूर्ण रूप से इंटरनेशनल बनाया जा रहा है।
  • पूर्णिया: यहाँ से हाल ही में उड़ाने शुरू हुई हैं।

Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment