अहमदाबाद में हुए Air India विमान हादसे (Flight AI171) के बाद इंश्योरेंस के पैसे को लेकर नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरलाइन को विमान के नुकसान के बदले लगभग 1,145 करोड़ रुपये ($125 million) मिल चुके हैं, जबकि पीड़ित परिवारों को अब तक कुल 228 करोड़ रुपये ($25 million) ही बांटे गए हैं। यह अंतर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन इसके पीछे कुछ तकनीकी नियम और कानूनी प्रक्रियाएं हैं।
जरूरी खबर: बिहार के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, अगले 3 दिन तक कड़ाके की ठंड करेगी परेशान।
इंश्योरेंस की रकम में इतना अंतर क्यों है?
आम लोगों के मन में सवाल है कि कंपनी को इतना पैसा मिल गया तो परिवारों को कम क्यों मिला। जानकारों का कहना है कि विमान यानी मशीन (Hull and Engines) का क्लेम जल्दी पास हो जाता है, क्योंकि इसमें ज्यादा कागजी कार्रवाई नहीं होती। इसलिए Air India को वैश्विक रीइंश्योरेंस कंपनियों से 1,145 करोड़ रुपये मिल गए हैं।
वहीं, यात्रियों के लिए बनने वाला क्लेम (Liability claims) लंबी कानूनी प्रक्रिया से गुजरता है। इसमें हर परिवार के कानूनी वारिस और उनकी आर्थिक निर्भरता की जांच होती है, जिसमें समय लगता है। इसलिए अभी जो 228 करोड़ रुपये बांटे गए हैं, वह केवल शुरुआती राहत राशि (Interim Relief) है, यह फाइनल सेटलमेंट नहीं है।
पीड़ित परिवारों को आखिर में कितना पैसा मिलेगा?
फाइनल सेटलमेंट होने पर परिवारों को मिलने वाली राशि काफी ज्यादा होगी। नियमों के अनुसार, भारत Montreal Convention (1999) को मानता है, जिसके तहत हर यात्री के लिए बिना किसी गलती के भी कम से कम 1.6 से 1.8 करोड़ रुपये का मुआवजा तय है।
इसके अलावा Tata Group ने अपनी तरफ से 1 करोड़ रुपये अलग से देने का ऐलान किया है। अनुमान है कि सभी वेरिफिकेशन पूरे होने के बाद एक परिवार को 2.5 से 3 करोड़ रुपये तक मिल सकते हैं। जानकारों का मानना है कि यात्रियों और अन्य दावों के लिए कुल देनदारी 3,000 से 4,000 करोड़ रुपये तक जा सकती है।
सुप्रीम कोर्ट और जांच को लेकर क्या है अपडेट?
इस मामले में Supreme Court ने भी दखल दिया है और 28-30 जनवरी के बीच जनहित याचिकाओं (PILs) पर सुनवाई की बात कही है। कोर्ट हादसे की एक स्वतंत्र जांच (Independent Probe) की मांग पर विचार कर रहा है।
कुछ पायलट एसोसिएशन और Safety Matters Foundation ने Boeing 787 विमानों में तकनीकी खामी की आशंका जताई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक एयर होस्टेस विदाई ले रही है, लेकिन वह रिटायरमेंट का वीडियो है और उसका इस क्रैश से कोई लेना-देना नहीं है।






