भागलपुर बाँका इंटर्सिटी में सफ़र करने वालों के लिए कम किया ज्ञ जगह, जेनरल टिकट वाले नही चढ़ पाएँगे आसानी से

Hariom Mishra29 September 20221 min read28 viewsBusiness
भागलपुर बाँका इंटर्सिटी में सफ़र करने वालों के लिए कम किया ज्ञ जगह, जेनरल टिकट वाले नही चढ़ पाएँगे आसानी से

भारतीय रेलवे लोगों को अच्छी सेवा मुहैया कराने के लिए लगातार स्टेशन से लेकर ट्रेन तक में अपग्रेड चला रही है जिसके वजह से लोगों के यात्रा को सुगम हो रहा है. इसी क्रम में रेलवे ने थर्ड एसी इकोनॉमी को शुरू किया है जिसके जरिए लोग बेहतर एयर कंडीशन जफर कम मूल्य पर ले पाएंगे.

 

भागलपूर के लोगों को मिला 3RD AC ECONOMICAL

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

भागलपुर बांका इंटरसिटी एक्सप्रेस में भी थर्ड एसी इकोनॉमिकल को शामिल किया गया है जिसके वजह से लोगों को एक बेहतर एयर कंडीशन डिब्बे में सफर करने का मौका मिल रहा है लेकिन इसके वजह से एक नई समस्या खड़ी हो गई है.

दिक़्क़त में जेनरल क्लास वाले यात्री

भागलपुर हो कर चलने वाली बांका इंटरसिटी में पिछले दिनों एक जनरल कोच को हटाकर इकॉनॉमी एसी-3 की बोगी लगाई गई है। सामान्य कोच के हटाए जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ट्रेन में पहले चार सामान्य कोच थे। अब तीन ही हैं। त्यौहारी सीजन शुरू होने से पटना से ज्यादातर छात्र इस ट्रेन से लौटते हैं। मंगलवार की रात राजेंद्रनगर टर्मिनल पर इतनी भीड़ थी की ट्रेन में चढ़ने को लेकर आपाधापी का माहौल रहा। ज्यादातर लोगों को सीट नहीं मिली।

Share:

Comments

Leave a comment