भागलपुर में सेंसर वाला टॉयलेट चालू. लाजपत पार्क, सैंडिस कंपाउंड हर जगह चलेगा सिक्का डालो पेशाब करो सिस्टम

Lov Singh7 February 20231 min read51 viewsCity Local
भागलपुर में सेंसर वाला टॉयलेट चालू. लाजपत पार्क, सैंडिस कंपाउंड हर जगह चलेगा सिक्का डालो पेशाब करो सिस्टम

निगम कार्यालय परिसर में स्मार्ट सिटी से सेंसर वाला ट्वायलेट बन रहा है। बनने के बाद सिक्का डालने के बाद ही सेंसर काम करेगा तो गेट खुलेगा, तभी फ्लैश भी काम करेगा।

शहर में लाजपत पार्क, सैंडिस कंपाउंड के पास समेत अन्य इलाकों में सेंसर वाला ट्वायलेट का निर्माण हो रहा है। पूर्व में निगम कार्यालय परिसर में कर्मचारियों और आम लोगों के लिए पिछले हिस्से में ट्वायलेट बना था लेकिन सम्राट अशोक भवन बनने के बाद यह व्यवस्था बदल गयी।

आम लोगो के लिए नहीं हैं ये टॉयलेट

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अब कर्मचारियों के लिए नगर आयुक्त कार्यालय के निचले हिस्से में ट्वायलेट है। लेकिन आम लोगों के लिए नहीं है। इसको लेकर नगर आयुक्त डा. योगेश कुमार सागर ने स्मार्ट सिटी के सीजीएम को आम लोगों के लिए ट्वायलेट बनाने का निर्देश दिया था।

रोज़ साफ़ होगा टॉयलेट

इन तमाम ट्वायलेट के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस की जिम्मेदारी एक एजेंसी की होगी। इसके लिए एजेंसी चिह्नित की जाएगी जो प्रतिदिन हर ट्वायलेट की सफाई करेगी और उसमें पानी और हाथ सफाई के लिए संसाधन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगी।

Share:

Comments

Leave a comment