Bhagalpur train: भागलपुर से शुरू होने जा रही है यह स्पेशल ट्रेन, अभी करलें बुकिंग

Pooja Kanjani14 April 20242 min read74 viewsTravel
Bhagalpur train: भागलपुर से शुरू होने जा रही है यह स्पेशल ट्रेन, अभी करलें बुकिंग

Bhagalpur train: गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए और यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए पश्चिम रेलवे ने विशेष किराये पर विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

कौनसी ट्रेन हो रही है शुरू(Bhagalpur train) : 

बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर और उधना-भागलपुर स्टेशन। ट्रेन संख्या 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से रात 9.15 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को सुबह 06.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 20 अप्रैल 2024 से 29 जून 2024 तक चलेगी।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

यह ट्रेन 19 अप्रैल, 2024 से 28 जून, 2024 तक चलेगी। यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, शामगढ़, भवानी मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, गोंडा, बस्ती और खलीलाबाद स्टेशन पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 05054 बयाना स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास कोच शामिल हैं।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 09.30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 6.00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09059 उधना-भागलपुर स्पेशल शनिवार, 13 अप्रैल, 2024 को उधना से दोपहर 2.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11.25 बजे भागलपुर पहुंचेगी।

रास्ते में यह ट्रेन चल्थान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, जमालपुर और सुल्तानगंज स्टेशन पर रुकेगी. इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच शामिल हैं।

क्या हुए है परिवर्तन (Bhagalpur train) :

गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने वाले लोगों की भीड़ को कम करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाना एक प्रभावी पहल है। इससे यात्रियों को अधिक सुविधाएं मिलती हैं और उनकी यात्रा का अनुभव भी बेहतर होता है। इस तरह के कदम से लोगों को यात्रा के दौरान अधिक आराम मिलेगा और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

यही नहीं भागलपुर में यात्रियों की जरुरत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर भी काफी परिवर्तन कर उसे अपडेट कर रही है ताकि यात्रीगण बिना किसी परेशानी के ट्रेन नहीं आने तक इंतजार भी कर सके।

 

Share:

Comments

Leave a comment