भागलपुर स्टेशन पर एक और लिफ्ट. नये साल में नया तोहफ़ा आसान करेगा भागलपुर यात्रा

Lov Singh24 December 20221 min read63 viewsDevelopment and good news
भागलपुर स्टेशन पर एक और लिफ्ट. नये साल में नया तोहफ़ा आसान करेगा भागलपुर यात्रा

नए साल में भागलपुर स्टेशन पर लिफ्ट की सुविधा बढ़ेगी। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह और प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक-एक लिफ्ट लगाने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि अगले तीन महीने में यह काम पूरा हो जाएगा। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बीच वाले फुट ओवरब्रिज से जोड़कर एक लिफ्ट लगायी जा रही है।

 

भागलपुर स्टेशन पर 2 जगह होगा लिफ्ट

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

वहीं प्लेटफॉर्म नंबर छह पर भी इसी फुट ओवरब्रिज से जोड़कर एक लिफ्ट लगायी जा रही है। इसके लगने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर छह पर दो-दो लिफ्ट की सुविधा हो जाएगी। प्लेटफॉर्म नंबर छह के पूर्वी फुट ओवरब्रिज में एक लिफ्ट पहले से लगी है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर चार-पांच पर भी एक लिफ्ट लगी है जो अभी काम कर रहा है।

Platform 2, 3 पर नहीं हो सकेगा लिफ्ट फिट

प्लेटफॉर्म नंबर दो-तीन पर एक भी लिफ्ट नहीं लगी है। रेलवे के इंजीनियर का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म की चौड़ाई कम है, इसलिए यहां लिफ्ट लगाना संभव नहीं है। इस प्लेटफॉर्म की चौड़ाई कम होने की वजह से फुट ओवरब्रिज से लगी सीढ़ी भी संकरी है।

Share:

Comments

Leave a comment