BPSC परीक्षा केंद्र पर हर हाल में पहुँचना होगा 11 बजे तक. उसके बाद आने वालों को ENTRY नही

Hariom Mishra29 September 20221 min read59 viewsCity Local
BPSC परीक्षा केंद्र पर हर हाल में पहुँचना होगा 11 बजे तक. उसके बाद आने वालों को ENTRY नही

भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में बीपीएससी की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की गई। परीक्षा 30 सितंबर को एक पाली में दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी। इस दौरान बताया गया कि 58 केंद्रों पर परीक्षा होगी। इसके लिए शहरी क्षेत्र में 53 और नवगछिया में 5 केंद्र बनाए गए हैं।

 

11 बजे के बाद नही होगी घुसने की अनुमती

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इसके लिए 28 जोन में बांटकर स्टेटिक दंडाधिकारी, गश्ती दल सह जोनल दंडाधिकारी, उड़न दस्ता सह सुपर जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है। डीएम ने कहा कि सभी मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने के 2 घंटा पहले केंद्र पर उपस्थित रहेंगे। सुबह 11 बजे के बाद किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है।

प्रतिबंधित हैं ये सामान ले जाना

परीक्षा केंद्र में मोबाइल का उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में

  1. केलकुलेटर,
  2. मोबाइल,
  3. ब्लूटूथ,
  4. वाईफाई गैजेट,
  5. इलेक्ट्रॉनिक पेन,
  6. पेजर,
  7. रिस्ट वॉच
  8. व्हाइटर,
  9. इरेजर व ब्लेड जैसी सामग्री ले जानी की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Share:

Comments

Leave a comment