भागलपुर में लगातार भारी बारिश और जलजमाव के कारण एकचारी रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर दो एक सौ फीट लंबा धंसा

Talat Praveen1 October 20231 min read56 viewsCity Local
भागलपुर में लगातार भारी बारिश और जलजमाव के कारण एकचारी रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर दो एक सौ फीट लंबा धंसा

इंद्रदेव भागलपुर पर कुछ इस तरह मेहरबान है,कि रात तो दिन भारी वर्षा होने के कारण हर तरफ जलजमाव हो गया है । शुक्रवार देर रात,एकचारी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर रात करीब 8:00 बजे 100 फीट लंबा और करीब 10 फीट चौड़ा धंस गया।

जिसके चलते डाउन लाइन पर गाड़ियों के ठहराव को बंद कर दिया गया और इसकी सूचना तत्काल मालदा डिविजन के डीआरएएम को दी गई। इस प्लेटफार्म पर रोज आठ ट्रेनों का ठहराव होता है।

प्लेटफार्म के ठीक बगल की जमीन काफी नीची है, जहां बारिश के दौरान अक्सर जलजमाव होता है। शुक्रवार रात को प्लेटफार्म की मिट्टी अचानक धंस गई। देखते ही देखते धंसान का दायरा बढ़कर लगभग सौ फीट हो गया और बाउंड्री वॉल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस घटना के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन एक नंबर प्लेटफार्म से कराया जा रहा है। पटरी पाइलिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मालदा रेलवे जोन के एडीआरएएम शिव कुमार प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार रात मीटिंग के दौरान धंसान की सूचना मिली थी। इसके बाद तुरंत डीआरएम ने एक अधिकारी को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया।

लगातार बारिश और प्लेटफार्म के बगल में तालाब नुमा गड्ढे में पानी जमा होने के कारण ऐसा हुआ है। ट्रेनों के परिचालन में कोई व्यवधान नहीं आया है। कॉशन लगा दिए गए हैं। प्लेटफार्म की मरम्मत का काम चल रहा है। रविवार देर रात तक मरम्मत का काम पूरा कर लिए जाने की उम्मीद है।

 

Share:

Comments

Leave a comment