स्कूलों में एडमिशन को लेकर नए नियम, अब AADHAR समेत पांच कागजातों में से एक अनिवार्य

Pooja Kanjani13 March 20241 min read52 viewsBihar
स्कूलों में एडमिशन को लेकर नए नियम, अब AADHAR समेत पांच कागजातों में से एक अनिवार्य

School Admission Rule, Admission Rule, School News : राज्य में स्कूलों में नए सत्र के लिए एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। 2024-25 सत्र में फर्जी नामांकन रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने गाइडलाइन जारी की है। इसके अनुसार, अब नामांकन के लिए स्टूडेंट के पास आधार कार्ड के अलावा पांच अन्य दस्तावेजों में से एक साथ में रहना अनिवार्य होगा।

दरअसल, सरकारी स्कूलों में सत्र 2023-24 में 20 लाख फर्जी विद्यार्थियों का पता चलने के बाद शिक्षा विभाग ऐसे दाखिलों को रोकने को लेकर सतर्क हो गया है।

इसलिए एडमिशन के लिए स्टूडेंट के पास जन्म प्रमाण पत्र, अस्पताल या मिड वाइफ पंजी अभिलेख, आंगनबाड़ी अभिलेख, अभिभावक या माता-पिता की तरफ से दिये गये घोषणा पत्र के अलावा विद्यार्थियो के आधार कार्ड पर जरूर ध्यान दिया जाएगा। विभाग ने कहा है कि गाइडलाइन का पूरी तरह पालन होगा। एक अप्रैल से कक्षाएं शुरू होने के दौरान नामांकन लिये जायेंगे।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

नारायणपुर-पूर्णिया फोरलेन का लोकार्पण, करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्व ने मंगलवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लिखे पत्र में साफ किया है कि सभी छात्रों के आधार कार्ड बनवाने के प्रयास किये जाएं। इसके साथ ही उच्चतर कक्षा में नामांकन के दौरान अभिभावकों को बुलाकर भौतिक सत्यापन किया जाए। इस दौरान पिछली कक्षा के परीक्षा परिणाम पर भी अभिभावकों से चर्चा होगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्रीवास्तव ने पत्र में कहा है कि सत्र 2023-24 में अनुपस्थिति की वजह से कुल 23.97 लाख नाम काटे गये। इनमें से 3.98 लाख ने ही नाम वापस लिखाया। शेष 20 लाख बच्चों ने नाम काटे जाने पर किसी से संपर्क करने की भी कोशिश नहीं की इस वजह से इनका नाम वापस से शामिल नहीं किया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment