भागलपुर से रद्द हुई वनांचल एक्सप्रेस, नई राजधानी एक्सप्रेस के टिकट अब नहीं ख़रीद सकेंगे लोग, पहले दिन सीट फ़ुल

Talat Praveen19 September 20231 min read48 viewsDevelopment and good news
भागलपुर से रद्द हुई  वनांचल एक्सप्रेस, नई राजधानी एक्सप्रेस के टिकट अब नहीं ख़रीद सकेंगे लोग, पहले दिन सीट फ़ुल

भागलपुर को राजधानी ट्रेन की सौगात मिलते हैं बिक गये सारे टिकट । मालदा डिविजन के भागलपुर रुट पर अब से राजधानी ट्रेन दौड़ेगी इसकी मंजूरी रेल बोर्ड में दे दी है।

काफी लंबे समय से इस रूट पर राजधानी ट्रेन चलाने की मांग चल रही थी अब इस मांग को रेलवे ने पूरा कर दिया है।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

20501 अगरतला-आनंद विहार तेजस राजधानी एक्सप्रेस हफ्तेवार के टिकटों की बुकिंग रविवार से शुरू कर दी गई है।

इस ट्रेन को लेकर शहरवासी काफी ज्यादा उत्सुक दिख रहे हैं। टिकट बुकिंग शुरू होते ही 24 घंटे के भीतर फर्स्ट क्लास एसी डब्बे के सारे टिकट बिक गए।

और बात अब यही नहीं खत्म होती है,अब ट्रेन में रविवार को 4 वेटिंग था। जबकि 3 एसी में 79 सीटें और 2 एसी में 6 सीटें उपलब्ध है।

डीआरएम विकास चौबे ने बताया कि यह इस ट्रेन की लंबे समय से लोग मांग कर रहे थे।बताया कि तेजस राजधानी के कोच अत्याधुनिक एलएचबी हैं।

 

कुर्मी आंदोलन को देखते हुए,साउथ ईस्टर्न रेलवे द्वारा 20 सितंबर 2023 को, यानी मंगलवार के दिन 13404 भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस और 18186 गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।

Share:

Comments

Leave a comment