भागलपुर का सुल्तानगंज-अगुवानी पूल का एक हिस्सा ढहा. गंगा जी में देखते देखते हुआ ग़ायब

Lov Singh17 August 20241 min read57 viewsCity Local
भागलपुर का सुल्तानगंज-अगुवानी पूल का एक हिस्सा ढहा. गंगा जी में देखते देखते हुआ ग़ायब

भागलपुर, बिहार: निर्माणाधीन सुल्तानगंज-अगुवानी घाट पुल के पिलर नंबर 9 का एक हिस्सा ढह गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह पुल भागलपुर जिले के सुल्तानगंज को खगड़िया जिले के अगुवानी घाट से जोड़ेगा।

 

तीसरी बार निर्माणाधीन भागलपुर-सुल्तानगंज अगुवानी पुल के टूटने पर राजद नेता तेजस्वी यादव की प्रतिक्रिया

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

तीसरी बार निर्माणाधीन भागलपुर-सुल्तानगंज अगुवानी पुल के टूटने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “पहली बार जब पुल गिरा था तो यह निर्णय हुआ था कि इसको तोड़कर बनाया जाएगा। यह मामला कोर्ट में जाने के बाद तय हुआ कि कंपनी अपने खर्च पर इसे दोबारा बनाएगी। चाहे पुल हो, पुलिया हो या मेगापुल हो, नीतीश कुमार के राज में लगातार यह गिरते रहे हैं। लगातार ऐसे मामले आ रहे हैं। जो भी दोषी है, उस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”

बिहार: तीसरी बार निर्माणाधीन भागलपुर-सुल्तानगंज अगुवानी पुल के टूटने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की प्रतिक्रिया

तीसरी बार निर्माणाधीन भागलपुर-सुल्तानगंज अगुवानी पुल के टूटने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, “क्या कमी है जिस कारण से लगातार ब्रिज टूट रहे हैं, जरूर कहीं न कहीं इसकी संरचना में कमज़ोरी होगी, इसकी जांच होनी चाहिए और जो इसके लिए जवाबदेह हैं उन्हें दंडित करना चाहिए। एक और बात जो मैंने पहले भी कही थी आखिर इस साल ही सभी पुल क्यों टूट रहे हैं, क्या यह कोई राजनीतिक षडयंत्र तो नहीं, इसकी भी जांच होनी चाहिए।”

Share:

Comments

Leave a comment