विक्रमशिला पुल पर उम्मीद की नई किरण: जल्द शुरू होगा सफर!

Lov Singh15 May 20261 min read145 viewsCity Local
विक्रमशिला पुल पर उम्मीद की नई किरण: जल्द शुरू होगा सफर!

भागलपुर के हम सभी लोगों के लिए एक बहुत ही राहत भरी खबर है! पिछले काफी समय से विक्रमशिला पुल की समस्या ने हम सबकी रफ्तार थाम दी थी, लेकिन अब अंधेरा छंटता नजर आ रहा है।

आपको जानकारियां बेहद खुशी होगी कि पुल पर ‘बेली ब्रिज’ (Bailey Bridge) लगाने का काम धुआंधार तरीके से शुरू हो चुका है। निर्माण कार्य की हलचल देखकर मन में एक भरोसा जगता है कि अब इंतज़ार के दिन खत्म होने वाले हैं।

भले ही अभी कुछ दिनों की कड़ी मेहनत और निर्माण का समय बाकी है, लेकिन उम्मीद है कि जैसे ही यह काम पूरा होगा, हम फिर से उसी पुराने अंदाज में अपनी यात्रा शुरू कर सकेंगे। बस थोड़ा सा धैर्य और, फिर हम फिर से बेखौफ होकर सफर कर पाएंगे। जल्द मिलते हैं, नए रास्ते और नई मंजिलों के साथ. 

MyBhagalpur.com

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment