भागलपुर में शुक्रवार शाम से शुरू हुई भारी बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। रविवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और हल्की धूप की वजह से मौसम काफी सुहावना बना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अब बारिश का दौर थम चुका है और सोमवार से शहर में तेज धूप निकलने के आसार हैं। हालांकि बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की समस्या अभी भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल?

Meteorological Department के अनुसार भागलपुर में अब फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। सोमवार को आसमान पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है जिससे सूरज की तपिश महसूस की जा सकेगी। मौसम विज्ञानी रोहित अमन ने जानकारी दी कि बारिश रुकने के बाद अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान साफ होने से अब वातावरण में सामान्य गर्माहट महसूस की जाएगी।

तापमान और बारिश से जुड़े मुख्य आंकड़े

  • शनिवार को भागलपुर में कुल 19.7 mm बारिश दर्ज की गई।
  • रविवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री से बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा।
  • न्यूनतम तापमान में 17.2 डिग्री से 16.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
  • सोमवार से आसमान पूरी तरह साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान है।

Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment