बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है क्योंकि भारतीय रेलवे ने राज्य को तीन नई नियमित ट्रेनों की सौगात दी है। रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है और जल्द ही इनके नियमित चलने की तारीख भी घोषित कर दी जाएगी। इन ट्रेनों के शुरू होने से गुजरात जाने वाले प्रवासियों के साथ-साथ स्थानीय पर्यटकों और रोजाना सफर करने वाले लोगों को काफी राहत मिलने वाली है।

🚨: Bihar Board 10th Result 2026: बिहार टॉप 10 में भागलपुर की 2 साल बाद वापसी, अंशु-अंकुश ने हासिल किया 7वां स्थान

पटना-अहमदाबाद अमृत भारत एक्सप्रेस की समय सारणी और रूट

पटना और अहमदाबाद के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस एक साप्ताहिक नॉन-एसी स्लीपर ट्रेन होगी। यह ट्रेन कम खर्च में लंबी दूरी का सफर तय करने वाले यात्रियों के लिए डिजाइन की गई है।

ट्रेन संख्या रूट समय
21905 अहमदाबाद से पटना बुधवार शाम 6:30 बजे प्रस्थान
21906 पटना से अहमदाबाद शुक्रवार रात 10:30 बजे प्रस्थान
  • यह ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गोविंदपुरी, कोटा और रतलाम जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
  • बिहार में पटना के बाद इसका अगला ठहराव सीधे डीडीयू जंक्शन पर होगा।
  • बक्सर और आरा जैसे स्टेशनों पर ठहराव न होने के कारण स्थानीय लोगों में थोड़ी नाराजगी देखी जा रही है।
  • इसका किराया काफी किफायती होगा जो लगभग 500 रुपये प्रति 1000 किलोमीटर के आसपास रह सकता है।

पटना-राजगीर और सहरसा-जमालपुर मेमू ट्रेन का अपडेट

स्थानीय यात्रियों और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राजगीर और जमालपुर के लिए भी नई सेवाओं की घोषणा हुई है। ये ट्रेनें उन यात्रियों के लिए बहुत उपयोगी होंगी जो काम या पर्यटन के सिलसिले में छोटी दूरी का सफर करते हैं।

  • पटना-राजगीर एक्सप्रेस (13354/13353): यह ट्रेन पटना से सुबह 9:20 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:45 बजे राजगीर पहुंचेगी। वापसी में यह शाम 3:10 बजे राजगीर से खुलेगी।
  • सहरसा-जमालपुर मेमू (63398/63397): यह ट्रेन सहरसा से सुबह 5:15 बजे चलेगी और कोसी व अंग क्षेत्र के छोटे स्टेशनों को आपस में जोड़ेगी।
  • इन सेवाओं के नियमित होने से यात्रियों को विशेष ट्रेनों की तुलना में बेहतर सुविधा और तय समय पर यात्रा करने का मौका मिलेगा।
  • रेलवे बोर्ड के अनुसार इन ट्रेनों को भारी भीड़ और यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए मंजूर किया गया है।

A Local From Tilkamanjhi, Bhagalpur. I am covering Hyperlocal Bhagalpur and Bihar Important News.

Leave a comment