भागलपुर जिले के नाथनगर इलाके में गेहूं की दौनी के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। खेत में काम कर रही एक महिला की थ्रेशर मशीन की चपेट में आने से जान चली गई। मृतका की पहचान सूबो देवी के रूप में हुई है। यह घटना 7 अप्रैल 2026 को हुई जब परिवार के लोग खेत में गेहूं की कटाई के बाद दौनी का काम कर रहे थे।

👉: Bihar Govt Heli-Tourism Service: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब हेलीकॉप्टर से घूमेंगे पटना से बोधगया और राजगीर

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

मिली जानकारी के मुताबिक सूबो देवी अपने खेत में गेहूं की दौनी कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी साड़ी थ्रेशर मशीन के अंदर फंस गई। साड़ी फंसते ही वह मशीन की ओर काफी तेजी से खिंची चली गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। उनके पति ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत मशीन को बंद किया लेकिन तब तक वह बुरी तरह घायल हो चुकी थीं।

अस्पताल में डॉक्टरों ने क्या जानकारी दी?

घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए Mayaganj अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उनकी जांच की और उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी गई है और फिलहाल नाथनगर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment