दीपावली व छठ पूजा पर रेलवे भागलपुर से दिल्ली के लिए तीन और नई पूजा स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन चलाएगा। ये तीनों ट्रेनें 2़1 से 27 अक्टूबर के बीच चलेंगी। ट्रेन संख्या 04034/33 दिल्ली से 21 और 25 अक्टूबर को जबकि भागलपुर से 22 और 26 अक्टूबर को चलेगी।

 

इसमें 24 कोच होंगे। इनमें जनरल, स्लीपर और एसी तीनों श्रेणी की बोगियां रहेंगी। यह ट्रेन सुबह 9 बजे दिल्ली से खुलेगी, जो दूसरे दिन 7 बजे सुबह भागलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन भागलपुर से सुबह 9:45 बजे खुलेगी जो दूसरे दिन सुबह 6:45 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। यह दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप लगाएगी। ट्रेन संख्या 04058/57 सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन दिल्ली से 23 और 26 अक्टूबर काे जबकि भागलपुर से 24 और 27 अक्टूबर को चलेगी। दिल्ली से यह ट्रेन सुबह 9 बजे दिल्ली से खुलेगी, जो दूसरे दिन सुबह 7 बजे भागलपुर पहुंचेगी। यह भागलपुर से सुबह 9:45 बजे खुलेगी जो दूसरे दिन 6:45 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

 

यह ट्रेन भी दोनों दिशाओं में दो-दो ट्रिप लगाएगी। इसमें 22 कोच होंगे। एसी, स्लीपर और जरनल तीनों क्लास की बोगियों होंगी।

तीसरी ट्रेन 23 काे भागलपुर से खुलेगी, इसमें केवल जनरल बाेगी हाेगी
तीसरी पूजा स्पेशल ट्रेन 04064/63 का परिचालन भागलपुर से 23 अक्टूबर को भागलपुर से होगा। यह सुबह 9:45 बजे खुलेगी व दूसरे दिन सुबह 6:45 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन सिर्फ एक फेरा लगाएगी।

 

इसमें सभी 22 बाेगी जरनल क्लास की होगी। यह तीनों ट्रेन दोनों दिशाओं में भागलपुर से खुलने के बाद सुल्तानगंज, जमालपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर रुकते हुए दिल्ली जाएगी।


A Local From Tilkamanjhi, Bhagalpur. I am covering Hyperlocal Bhagalpur and Bihar Important News.

Leave a comment