Bihar Weather

पटना: बिहार में मौसम का रूखा पलटा है और पटना सहित प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी के कारण ठंड बढ़ गई है। भागलपुर का सबौर राज्य का सबसे ठंडा स्थान बना है, जहां का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस है।

मौसम विज्ञान केन्द्र ने अगले 24 घंटों के लिए सीतामढ़ी, दरभंगा, वैशाली, किशनगंज, और कटिहार जिले के कुछ स्थानों में बहुत घना कुहासा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ 8 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके कारण बिहार में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और बारिश की प्रबल संभावना है। बिहार का मौसम आम तौर पर शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह के समय में कोहरा और दिन में मीठी धूप की संभावना है। तापमान की गिरावट के साथ, अधिकतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

घने कोहरे में यातायात प्रभावित, स्कूलों का समय बदला

घने कोहरे के कारण प्रदेश में सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं और पटना और दरभंगा हवाई अड्डे से कई नियमित उड़ानें रद्द की गई हैं। शीतलहर के प्रकोप के बाद, मुंगेर, भागलपुर, और पूर्णिया प्रमंडल के सभी सरकारी विद्यालयों में शिक्षण की अवधि में बदलाव हुआ है।

विद्यालयों में कक्षा समय और शिक्षण की कार्य अवधि में परिवर्तन 31 जनवरी तक लागू रहेगा। पूर्णिया प्रमंडल के शिक्षकों के लिए उपस्थिति का समय भी बदला गया है, जिससे सभी शिक्षक समय पर विद्यालय में पहुंच सकें।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment