bihar railway news, bihar rail, bihar rail line, bihar new rail line
bihar sampark kranti route change, bihar news, bihar railway news, bihar sampark kranti

बिहार को रेलवे के क्षेत्र में एक नया अध्याय मिलने वाला है। नई रेल लाइन के निर्माण कार्य का पहला चरण तेजी से पूरा हो रहा है। इसके फलस्वरूप राज्य के कई जिलों को होगा बेहतर संयोजन।

नई रेल लाइन का रूट

नई रेल लाइन का निर्माण कार्य नेउरा से दनियावा तक हो रहा है। इसका लंबाई मात्र 24 किलोमीटर है। निर्माण कार्य का 60 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, जिससे लोगों को जल्द ही इसका लाभ मिलेगा।

लाभदायक विस्तार

इस नई रेल लाइन के बनने से बिहार को कई लाभ मिलेंगे। मालगाड़ी के संचालन में भी सुधार होगा। इसके साथ ही, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से मेन लाइन का दबाव भी कम होगा।

जिलों को मिलेगा लाभ

इस रेल लाइन के बनने से नेउरा, दनियावां, बिहार शरीफ, राजगीर, गया, नवादा, और शेखपुरा जैसे जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, डीडीयू जंक्शन से बिहार शरीफ राजगढ़ तक लोकल और मेमो पैसेंजर ट्रेन भी आराम से चलेंगी। इससे पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होगी

बिहार को नई रेल लाइन का सौगात मिलने से राज्य की सार्थक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इससे न केवल यात्रा की सुविधा में सुधार होगा, बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग मिलेगा।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment