Singer Chotu Pandey, bhojpuri singer chotu pandey, Sasaram road Accident, Road accident

भोजपुरी इंडस्ट्री से एक दुखद और दिल दहलाने वाली खबर आई है। बिहार के सासाराम के पास एक भयानक सड़क हादसे में भोजपुरी गायक छोटू पांडेय और उनके राइटर की मौत हो गई है। इस हादसे में कुल 9 लोगों की जान गई, जिसमें एक भोजपुरी एक्ट्रेस के मामा भी शामिल हैं।

हादसे का विवरण:

यह दुर्घटना सासाराम के पास हुई, जब छोटू पांडेय सिंगर, मिश्रा बैरागी, और दो मॉडल आंचल तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव समेत चार और लोग स्कॉर्पियो में बैठे थे। इस गाड़ी के साथ 4 और लोग भी थे, जो इस ग्रुप के हिस्से थे।

बाइक सवार को बचाने के इरादे से हुई हादसा:

हादसे में बाइक सवार को बचाने के इरादे से यह गाड़ी एक्सीडेंट हुआ, जिसमें बाइक सवार की भी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाड़ी ने पहले बाइक से टक्कर मारी और फिर दूसरे लेन में आ रहे ट्रक के सामने आ गई।

हादसे में निधन हुए लोगों के नाम:

1. छोटू पांडेय – बक्सर के देवरिया गांव निवासी
2. अनु पांडेय – बक्सर के घेयूयरिया गांव निवासी
3. शशि पांडेय – बक्सर के इटाढ़ी गांव निवासी
4. बागीश पांडेय – बक्सर के इटाढ़ी गांव निवासी
5. सत्य प्रकाश मिश्रा- बक्सर के इटाढ़ी गांव निवासी
6. प्रकाश राय – बक्सर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र निवासी
7. आंचल तिवारी – सुल्तानपुर, यूपी निवासी
8. सिमरन श्रीवास्तव- यूपी के कानपुर के खानदेवपुर नई बस्ती काशी गांव निवासी
9. दजबल सिंह- कैमूर के मोहनिया निवासी, बाइक सवार

इस दुर्घटना में समाप्त हुई नौजवानों की जिंदगी, बिहार की सरकार से जांच की मांग:
इस हादसे में नौजवानों की अनमोल जिंदगी का समाप्त होना निराशाजनक है। इस विशाल हादसे के पीछे की वजहों की जांच करने के लिए बिहार की सरकार से कार्रवाई की मांग की जा रही है।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment