भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। यहाँ 75 फीट लंबा आधुनिक पवेलियन बनाया जा रहा है ताकि खिलाड़ियों को चेंजिंग रूम और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा मिल सके। जिला प्रशासन और सीएसआर फंड की मदद से हो रहे इस निर्माण कार्य से भागलपुर में भविष्य में बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट होने का रास्ता साफ हो रहा है।

📰: भागलपुर के हज यात्रियों के लिए टीकाकरण की तारीख तय, 14 फरवरी को सदर अस्पताल में लगेगा कैंप

क्या-क्या नई सुविधाएं मिलेंगी खिलाड़ियों को?

सैंडिस कंपाउंड के इस प्रोजेक्ट में सिर्फ पवेलियन ही नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। पवेलियन के दोनों तरफ 70-70 फीट लंबी गैलरी बनाई जा रही है ताकि लोग आराम से बैठकर मैच देख सकें। इसके अलावा खिलाड़ियों के लिए रेस्ट रूम और टॉयलेट की व्यवस्था होगी। पिच और आउटफील्ड को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक रोलर, बाउंड्री रस्सियां, साइट स्क्रीन और घास काटने वाली मशीनें भी स्टेडियम में मंगवा ली गई हैं।

रणजी और बीसीसीआई टूर्नामेंट की तैयारी

इस अपग्रेड का मुख्य उद्देश्य स्टेडियम को बीसीसीआई (BCCI) के मानकों के अनुरूप तैयार करना है। भागलपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अनुसार निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहाँ रणजी ट्रॉफी, अंडर-19 और अंडर-23 जैसे बड़े मैच कराए जाने की योजना है। डीएम नवल किशोर चौधरी की देखरेख में चल रहे इस काम से स्थानीय खिलाड़ियों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें अभ्यास के लिए बेहतर माहौल मिल पाएगा।


A Local From Tilkamanjhi, Bhagalpur. I am covering Hyperlocal Bhagalpur and Bihar Important News.

Leave a comment