भागलपुर के हवाई अड्डा क्षेत्र स्थित नीलकंठ नगर में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक बिजली मिस्त्री की पत्नी की जहरीले पदार्थ के सेवन से जान चली गई। जानकारी के मुताबिक महिला ने अनजाने में खांसी की दवा समझकर कीटनाशक पी लिया था। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

🚨: भागलपुर में प्रशासन ने तोड़ी पासर गैंग की कमर, 17 ट्रक जब्त और मालिकों पर लगा 1.36 करोड़ का जुर्माना

कैसे हुआ यह हादसा?

मृतका की पहचान 46 वर्षीय नीलम देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उनकी मानसिक स्थिति पूरी तरह ठीक नहीं थी और वे पिछले कुछ दिनों से खांसी से भी परेशान थीं। इसी भ्रम में शनिवार को उन्होंने गलती से खांसी की दवा की जगह घर में रखा कीटनाशक पी लिया। उस वक्त उनके पति प्यारेलाल पासवान और बेटा रितेश कुमार काम पर गए हुए थे। घर से फोन पर तबीयत बिगड़ने की खबर मिलने पर वे तुरंत पहुंचे और नीलम देवी को अस्पताल लेकर गए।

अस्पताल में तोड़ा दम

नीलम देवी को गंभीर हालत में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज अस्पताल) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद रविवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है। दंपति के एक बेटा और दो बेटियां हैं और सभी की शादी हो चुकी है। मृतका के भाई पवन पासवान ने बताया कि घर में सब कुछ सामान्य था और यह घटना अचानक हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment