बिहार में बुलेट ट्रेन का सपना अब हकीकत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। रेलवे बोर्ड ने वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की रिपोर्ट को जल्द अपडेट करने का आदेश दिया है। इस प्रोजेक्ट को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी दी कि यह कॉरिडोर बिहार के विकास में एक बड़ा कदम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हो रही इस परियोजना से बिहार के लोगों को विश्व स्तरीय यात्रा की सुविधा मिलेगी।

ℹ️: Pawan Singh को Dehri Court से मिली जमानत, चुनाव में रोड शो मामले में मिली बड़ी राहत

किन शहरों में होगा ट्रेन का ठहराव

वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच चलने वाली यह हाई स्पीड ट्रेन बिहार के कई प्रमुख शहरों को जोड़ेगी। लगभग 750 किलोमीटर लंबे इस रूट पर ट्रेन 300 से 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। रिपोर्ट के अनुसार बिहार में इसके प्रमुख पड़ाव इस प्रकार होंगे:

  • बक्सर
  • आरा
  • पटना
  • मोकामा
  • मनेर
  • कटिहार
  • किशनगंज

सबसे खास बात यह है कि वाराणसी से सिलीगुड़ी का सफर जो अभी 14 से 18 घंटे लेता है, वह इस ट्रेन से घटकर मात्र 3 घंटे के आसपास रह जाएगा।

पटना में स्टेशन और सुरक्षा के इंतजाम

राजधानी पटना में बुलेट ट्रेन का स्टेशन शहर की भीड़भाड़ से दूर बनाया जाएगा। योजना के मुताबिक यह स्टेशन पटना शहर से करीब 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में बनेगा ताकि मुख्य शहर में ट्रैफिक की समस्या न हो। घनी आबादी वाले इलाकों में ट्रेन के ट्रैक जमीन से ऊपर यानी एलिवेटेड बनाए जाएंगे जिनकी ऊंचाई लगभग 40 फीट होगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रैक को खास तरह के बुलेट प्रूफ ग्लास या कवर से ढकने की भी योजना है।


A Local From Tilkamanjhi, Bhagalpur. I am covering Hyperlocal Bhagalpur and Bihar Important News.

Leave a comment