कटिहार जिले के कुरसेला हाट में रविवार की शाम एक बेहद दुखद घटना घटी है। यहाँ दुर्गा मंदिर स्थित नया हाट में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस आगजनी में 150 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है और दुकानदार अपनी आंखों के सामने सबकुछ जलता देख बेबस नजर आ रहे हैं।

ℹ: भागलपुर और मुंगेर समेत 8 जिलों में उड़ेंगे छोटे विमान, सरकार ने जारी किया 3.64 करोड़ का फंड

करोड़ों की संपत्ति के नुकसान का अनुमान

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बहुत सा सामान बाहर नहीं निकाला जा सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना में करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के काम में जुट गईं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार पानी की बौछार की जा रही है ताकि आसपास के इलाकों को बचाया जा सके।

पूरे बाजार में दहशत का माहौल

आग लगने की खबर मिलते ही बाजार में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। रविवार की शाम होने के कारण हाट में चहल-पहल थी, जिससे अफरा-तफरी और बढ़ गई। फिलहाल प्रशासन स्थिति को संभालने में लगा हुआ है और आग बुझाने के प्रयास युद्ध स्तर पर जारी हैं।


A Local From Tilkamanjhi, Bhagalpur. I am covering Hyperlocal Bhagalpur and Bihar Important News.

Leave a comment