38 थानो से सैकड़ों गाड़ियों की होगी नीलामी. थाना ख़त्म करेगा अपना OLD STOCK. सस्ते में मिल जाएगा वाहन

Hariom Mishra24 September 20222 min read66 viewsBusiness
38 थानो से सैकड़ों गाड़ियों की होगी नीलामी. थाना ख़त्म करेगा अपना OLD STOCK. सस्ते में मिल जाएगा वाहन

PS to move old vehicles by auction: अब थानों में सड़ रहे जब्त वाहनों के रखने की व्यवस्था होगी। इसके लिए दो से पांच एकड़ सरकारी जमीन की खोज होगी। जब्त वाहनों को रखने के लिए केंद्रीयकृत यार्ड तैयार होगा। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जिला मुख्यालय के आसपास दो से पांच एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक जिला मुख्यालय के आसपास केन्द्रीयकृत यार्ड बनाने के लिए दो से पांच एकड़ सरकारी भूमि चिह्नित करें। इसके लिए शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

 

 

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

38 ज़िलों में वर्षों से खड़े हैं जब्त वाहन

जिले के 38 थानों के मालखाने में बाइक, टेम्पो, ट्रकों और ट्रैक्टरों को जब्त कर रखा गया है। पिछले 22 सालों से जब्त वाहनों की निलामी नहीं की गई है। थानों में जब्त वाहन जंग खाकर सड़ रहे हैं। कई ऐसे वाहन भी हैं जिसके केस का निष्पादन हो चुका है, लेकिन नीलामी नहीं हो रही है। सड़क किनारे खड़े जब्त वाहन हादसों का कारण बन रहे हैं। वर्षों से थाना के बाहर रखे जब्त वाहन जाम का कारण वन रहे हैं। विश्वविद्यालय थाना में दो पहिया वाहन परिसर के अंदर और बड़े वाहन सड़क के दोनों किनारों पर खड़े हैं। तिलकामांझी थाने के बाहर सड़क किनारे गाड़ियों को रख दिया गया है।

 

शुरू होगी अब नीलामी की प्रक्रिया

जब्त या लावारिस अवस्था में बरामद वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया आम तौर पर छह माह बाद शुरू कर दी जाती है। वाहन बरामद होने पर पुलिस पहले उसे धारा 102 के तहत रिकार्ड में लेती है। बाद में कोर्ट को इसकी जानकारी दी जाती है। निर्देश मिलने पर सार्वजनिक स्थानों पर पंपलेट चिपकाकर या समाचार पत्रों के माध्यम से नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाती है। इन सारे यार्ड से गाड़ियों को हटाने के लिए जल्द हाई नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगा.

 

महतवपूर्ण चल रही नीलामी की लिंक: थाना कर रहा गाड़ियों का नीलामी, टाटा सफ़ारी 55 हज़ार और SCORPIO 1.4 लाख में. देखे सभी 111 गाड़ियों का दाम

थाने किनारे गाड़ियाँ हो रही हैं चोरी

शहर में कोतवाली को छोड़कर किसी भी थाने में जब्त वाहनों को रखने की जगह नहीं है। जब्त वाहनों को सड़क किनारे रखा जा रहा है। इसके कारण आवागमन की समस्या उत्पन्न हो रही है। जीरोमाइल थाने के पास खड़ी गाड़ियों के कारण प्रतिदिन जाम लग रहा है। सड़क किनारे खड़ी की जा रहीं गाड़ियों की चोरी भी हो रही है। आदमपुर, बरारी व जीरोमाइल थाने में जब्त ट्रकों को चालक लेकर फरार हो चुके हैं।

Share:

Comments

Leave a comment