लंबे समय से मांग के बाद मिली तेजस राजधानी एक्सप्रेस के फेरे बढ़ाने की मांग शहरवासी कर रहे हैं। वे कह रहे हैं कि इस ट्रेन को चलना शहर के लिए अच्छा है। लेकिन सप्ताह में तीन दिन इसका संचालन होना चाहिए। लोगों का कहना है कि भागलपुर की जो पहचान है उसके लिए सिर्फ एक दिन ही तेजस चलाना सही नहीं है।

भागलपुर से बहुप्रतीक्षित तेजस राजधानी एक्सप्रेस के संचालन की स्वीकृति रेल मंत्रालय ने दी है। भागलपुर से आनंदविहार- अगरतला के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस का स्टॉपेज पटना, जमालपुर, भागलपुर और मालदा टाउन में दिया गया है। अभी यह ट्रेन आनंद विहार से चलकर कानपुर सेंट्रल, डीडीयू, पाटहनपुत्र, बरौनी और कटिहार होकर चलती है।

इधर, शहरवासियों की कहना है कि राजधानी के संचालन की मंजूरी मिलना खुशी की बात है। लेकिन ट्रेन का संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाना चाहिए। ईस्टर्न बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष आलोक अग्रवाल का कहना है कि सप्ताह में एक दिन ट्रेन चलने से ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। टिकट की मारामारी बढ़ेगी। सीए प्रदीप कुमार झुनझुनवाला का कहना है कि राजधानी का संचालन सप्ताह में तीन दिन किया जाए तो बेहतर रहेगा।

स्टेशन अगरतला से रवाना आनंद विहार से रवाना
अगरतला दोपहर 3:45 बजे दोपहर 3:40 बजे
अंबस्सा शाम 4:39 बजे दोपहर 1:39 बजे
धरमनगर शाम 5:54 बजे दोपहर 12:16 बजे
गुवाहटी सुबह 3:10 बजे सुबह 3:05 बजे
न्यू जलपाईगुड़ी सुबह 10:05 बजे रात 8:05 बजे
मालदा टाउन दोपहर 3 बजे शाम 4:25 बजे
भागलपुर शाम 6:25 बजे दोपहर 12:35 बजे
जमालपुर शाम 7:25 बजे सुबह 11:35 बजे
पटना रात 10:10 बजे सुबह 7:55 बजे
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रात 1:25 बजे सुबह 4:42 बजे
कानपुर सेंट्रल शाम 5:30 बजे रात 12:35 बजे
आनंद विहार रात 10:50 बजे शाम 7:50 बजे

 

Leave a comment