Bihar Recruitment, BPSC Recruitment  : बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी आई है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रधान शिक्षकों और हेडमास्टर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। आवेदन की प्रक्रिया जारी रहेगी अप्रैल 2 तक। इस भर्ती के लिए कुल 40247 प्रधान शिक्षकों के पद और 6061 हेडमास्टर के पद खाली हैं। यह भर्ती ऑनलाइन माध्यम से होगी।

विभिन्न वर्गों के लिए पदों का विवरण

प्रधानाध्यापक के 6061 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 1340 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 576 पद, अनुसूचित जाति के लिए 1283 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 128 पद, अति पिछड़ा वर्ग 1595, पिछड़ा वर्ग के लिए 1139 पद शामिल हैं।

शैतान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: अजय देवगन की फिल्म ने किया धमाका

वहीं प्रधान शिक्षक के 40247 पदों में अनारक्षित वर्ग के लिए 10081 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 4028 पद, अनुसूचित जाति के लिए 8041 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 808 पद, अति पिछड़ा वर्ग 10056, पिछड़ा वर्ग के लिए 7245 पद शामिल हैं।

भर्ती प्रक्रिया

आवेदनकर्ताओं को आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा। प्रधान शिक्षकों का प्रारंभिक वेतन 30500 रुपए होगा। उन्हें लिखित परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा। परीक्षा में स्थानीय निकाय से बने सभी शिक्षक शामिल हो सकते हैं।

इसके लिए शिक्षकों के पास सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में न्यूनतम 08 वर्षों का शिक्षण अनुभव और दिनांक 01.08.2024 तक 58 वर्ष या उससे कम आयु का होना अनिवार्य है।

परीक्षा की विवरण

परीक्षा में दो भाग होंगे। पहले भाग में सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी और दूसरे भाग में डीएलएड विषय की परीक्षा होगी। प्रत्येक प्रश्न का एक अंक होगा और गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पुनर्मूल्यांकन का प्रावधान नहीं है। लिखित परीक्षा का समय 2:30 घंटा होगा।

Working since 2014 When Early Internet Revolution Started in India. Experienced in content and delivering values to readers.

Leave a comment