बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने बताया कि सक्षमता परीक्षा की दूसरी पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई है। यह निर्णय तकनीकी समस्याओं के कारण लिया गया है। इससे प्रभावित अभ्यर्थियों को नई परीक्षा की तारीख का इंतजार करना होगा। बिहार बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक ने इस बारे में एक विज्ञप्ति जारी की है।

तकनीकी समस्याएं और हंगामा

बताया गया है कि बिहार के 52 केंद्रों पर दूसरी पाली की परीक्षा में तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो गई थीं। अंतिम समय में अभ्यर्थियों को इसकी सूचना देकर परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद उन्हें नई तारीख का इंतजार करना पड़ा। इस समस्या का सबसे बड़ा प्रभाव पटना समेत नौ जिलों में बनाए गए केंद्रों पर हुआ। इसके अलावा, सगुना मोड़ स्थित टूनीश इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड के ऑनलाइन सेंटर पर भी अभ्यर्थियों ने हंगामा किया।

नई परीक्षा की व्यवस्था

बिहार बोर्ड के तरफ से एक शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा की व्यवस्था की जा रही है। कंप्यूटर केंद्रों पर बायोमेट्रिक एटेडेंस ली जाएगी। साथ ही, परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी प्रकार के मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक सामान को लेकर किसी भी पदाधिकारी, कर्मी, वीक्षक या परीक्षार्थी को नहीं आने दिया जाएगा। साथ ही, कंप्यूटर केंद्रों पर सशस्त्र पुलिस बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की जा रही है।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment