Bihar weather, Bhagalpur weather, gaya weather, weather update
Bihar weather, Bhagalpur weather, gaya weather, weather update

Bihar Weather, Weather Update : नए साल में एक बार फिर से बिहार के मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही मौसम चौंकाने वाला है। कुछ जिलों में एक तरफ जहां तापमान में वृद्धि के साथ ही कोहरे छाए रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ बिहार के दक्षिणी जिलों में ठंड बढ़ने के आसार जताए गए हैं। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही कुछ जिलों में हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की जा सकती है।

प्रदेश में आने वाले चार से पांच दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होने के आसार हैं। जिससे ठंड का प्रभाव कम होने की संभावना है। गुरुवार को पटना सहित 22 शहरों में न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम में सुधार की उम्मीद है।

बर्फीली पछुआ हवा की वजह से बिहार में सुबह, शाम, और रातें सर्द हो रही हैं। जिससे लोगों को ठंड महसूस हो रही है। अगले दिनों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है और ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में भी गिरावट महसूस की जा सकती है।

तापमान:

पटना:

  • 22 दिसंबर – 25.0°C (अधिकतम) / 11.0°C (न्यूनतम)
  • 23 दिसंबर – 25.0°C (अधिकतम) / 12.0°C (न्यूनतम)

मुजफ्फरपुर:

  • 22 दिसंबर – 24.0°C (अधिकतम) / 13.0°C (न्यूनतम)
  • 23 दिसंबर – 24.0°C (अधिकतम) / 13.0°C (न्यूनतम)

भागलपुर:

  • 22 दिसंबर – 25.0°C (अधिकतम) / 13.0°C (न्यूनतम)
  • 23 दिसंबर – 25.0°C (अधिकतम) / 13.0°C (न्यूनतम)

बिहार के कई जिलों में आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे राहत मिल सकती है लेकिन धूप निकलने की वजह से यह राहत दिनों तक नहीं रह सकती है। मौसम विज्ञान केन्द्र के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में सतही पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी है और अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा।


Puja Kanjani Covers Bhagalpur Local Updates and Bihar Level Important News. Ex Jagran Media and IndiaTV Journalist.

Leave a comment