डॉ. नीतीश ने दुनिया लीड करने का लिया संकल्प.

डॉ. नीतीश का जन्म 24 दिसंबर 1988 को हुआ। मुंगेर होम्योपैथी कॉलेज से ही पढ़ाई की और निकल पड़े एक मिशन पर। मिशन ये कि होम्योपैथी की महत्ता को लोग समझें और भारत इस क्षेत्र में भी दुनिया को लीड करे। हर तरह की चुनौतियां आईं लेकिन हौसले से जंग जीतते रहे।

 

विदेशों से गाँव आते हैं इलाज कराने.

शुरूआती दीक्षा तो होम्योपैथ के जानकार पिता डॉ. दिनेशचंद्र दुबे से ही रही। नेपाल-भूटान तक से लोग उनके पिता से इलाज कराने मुंगेर के कल्याणपुर आने लगे। मरीजों को लाभ होने लगा तो आसपास के राज्यों से भी लोग खोजकर गांव तक पहुंचने लगे।

May be an image of 4 people, people standing and text that says "WORLD HEALTH SUM"

लोगों का विश्वास लाया गाँव से दुनिया तक.

होम्योपैथी के प्रति लोगों के इस विश्वास को लेकर डॉ. नीतीश ने सोचा कि अब इस दायरे का विस्तार जरूरी है। जरूरी है कि तमाम लोगों तक इस पद्धति के फायदे पहुंचे ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। बस यहीं से पहले विस्तार भागलपुर का सोचा। कदम बढ़े तो बढ़ते गए। बेगूसराय, पटना होते हुए डॉक्टर नीतीश दिल्ली तक पहुँचे.

 

डॉक्टर नीतीश के Burnett Homeopathy PVT LTD ने तोड़ा रिकर्ड

भारत सरकार के अधिकारिक डेटा के अनुसार कम्पनी ने लॉंच होने के शुरुआती दिनो में ही किसी भी अन्य कम्पनी के द्वारा स्थापित बिक्री और उत्पादन के संख्या के रेकर्ड को तोड़ा दिया हैं.

May be an image of 12 people, people standing and text that says "OMEO ALIN PRIDE OF HOMOEOPATHY WORLD HEALTH SUMMIT ="

दुबई में हुआ सबसे बड़ा होमियो समिट

नीतीश दुबे ने दुनिया में भारत के दमखम को बताया। दुबई में आयोजित वर्ल्ड हेल्थ समिट एक ऐतिहासिक क्षण रहा। भारत के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. नीतीश दुबे की कंपनी बनेंट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से आयोजित प्राइड ऑफ होम्योपैथी एक आगाज रहा।

डॉक्टर नीतीश ने दिया जर्मनी को चुनौती

डॉ. नीतीश ने दुनिया के शीर्ष प्लेटफार्म से होम्योपैथी के क्षेत्र में जर्मनी की बादशाहत को चुनौती दी है। इस दावे के साथ कि होम्योपैथी के क्षेत्र में भी भारत ही दुनिया की अगुवाई करेगा।

May be an image of 2 people and people standing

दुबई में किया 200 प्रोडक्ट लॉंच

वर्ल्ड क्लास होटल जेडब्ल्यू मेररियट मारविवस इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन का गवाह बना है। इस कार्यक्रम में दुनिया भर से होम्योपैथी के सितारों का आगमन रहा। डॉ. नीतीश ने बताया, 25 से अधिक देशों से होम्योपैथी जगत की जानीमानी हस्तियों के बीच बनेंट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड ने अपने 200 से अधिक प्रोडक्ट्स लॉच किए।

May be an image of 4 people and people standing

डॉक्टर नीतीश ने कहा “सब आप की बदौलत”

हमें यह बताते हुए भी गर्व हो रहा है कि दुनिया के इतने बड़े मंच से ऐसी ऐतिहासिक लॉचिंग करने वाली ये दुनिया की पहली होम्योपैथी कंपनी है। आज शिखर सी इस ऊंचाई से हम दुनिया को बताना चाहते हैं कि होम्योपैथी में भी भारत ही दुनिया की अगुवाई करेगा। हम दुनिया को यह भी बताना चाहते हैं कि हम इस ऐतिहासिक आयोजन से इतिहास रचने के संकल्प के साथ आगाज कर रहे हैं। हमारी ताकत हमारी इस यात्रा में चलने वाले हमारे सम्मानित डॉक्टर्स हैं जिनकी बदौलत पर यह इतिहास रचा जाना है।

I talk on bhagalpur Local news, National views, Interestfull reviews and interviews. Email hello@iool4o.serveravatartmp.com

Leave a comment