हर किसी का सपना होता है की वह अपने जीवन में एक बार के लिए भी कम से कम विदेश की यात्रा करें, हालांकि कई बार प्लान बनने से पहले फ्लॉप हो जाता है। क्योंकि विदेश यात्रा में जो बात सबसे महत्वपूर्ण निकलकर आती है वह है वीजा।

लेकिन आपको इससे डरने की जरूरत नहीं है, आपको जानकर हैरानी होगी कि आप बिना वीजा के भी वीदेश यात्रा पर जा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ उन देशो के नाम बताने वाले है जहाँ आप बिना वीजा ट्रैवल के लिए जा सकते है देश-

हाल ही में आई हेनले पासपोर्ट इंडेक्स रिपोर्ट में भारत 87वें स्थान पर है, ये एक वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग चार्ट जो 199 पासपोर्टों में ‘सबसे मजबूत’ और ‘सबसे कमजोर’ रैंक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन प्राधिकरण (आईएटीए) के डेटा का इस्तेमाल करता है। भारत के पासपोर्ट की बात करें तो ये 60 देशों को  वीजा फ्री ट्रैवल की अनुमति देता है।

 

जिन देशों में भारतीयों की ‘वीजा-ऑन-अराइवल’ पहुंच है, उनमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, मालदीव और श्रीलंका जैसे एशियाई डेस्टिनेशन शामिल हैं। अफ्रीका में 21 देश ऐसे भी हैं जो भारतीय नागरिकों को ऑन-अराइवल वीजा देता है। ऐसा करने के लिए केवल दो यूरोपीय देश हैं।

बिना वीजा के इन देशों की करें यात्रा

ओशिनिया– कुक आइलैंड, फिजी, मार्शल आइलैंड, नीयू, समोआ, वनुआतू, तुवालू, पलाऊ आइलैंड, माइक्रोनेशिया

मिडल ईस्ट – ईरान, ओमान, जोर्डन, कतर

यूरोप– अलबानिआ, सर्बिया

कैरेबियन– बर्बाडोज, ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड, डोमिनिका, हाइती, ग्रेनाडा, जमाइका, मोंटसेराट, सेंट लूसिया, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, जमैका, सेंट किट्स एंड नेविस, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस

एशिया– भूटान, इंडोनेशिया, मकाऊ, म्यांमार, श्रीलंका, तिमोर लेस्टे, कम्बोडिया, लाओस, मालदीव, नेपाल, थाईलैंड

अमेरिका– बोलिविया, एल सेल्वाडोर

अफ्रीका– बोत्सवाना, बुरुंडी, कैप वेर्डे आइलैंड, कोमोरो आईलैंड, इथिओपिया, गबौन, गिनी बिसाऊ, मेडागास्कर, मौरिसिस, मॉरिटानिया, मोजाम्बिक, रवांडा, स्नेगल, सियाचल, सियेरा लिओन, सोमालिया, तंजानिया, टोगो, युगांडा, तुनिसिया, जिमबावे


A Local From Tilkamanjhi, Bhagalpur. I am covering Hyperlocal Bhagalpur and Bihar Important News.

Leave a comment