पटना हाईकोर्ट का बुजुर्ग माता-पिता के लिए बड़ा फैसला, संतान द्वारा जबरन कब्जे पर देना होगा मासिक किराया

Pooja Kanjani8 January 20241 min read59 viewsBihar
पटना हाईकोर्ट का बुजुर्ग माता-पिता के लिए बड़ा फैसला, संतान द्वारा जबरन कब्जे पर देना होगा मासिक किराया

पटना : पटना हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि माता-पिता की संपत्ति पर जबरन कब्जा करने वाली संतान को वरिष्ठ नागरिक संरक्षण कानून के तहत बेदखल नहीं किया जा सकता है। हालांकि, उन्होंने निर्धारित किया है कि जबरन कब्जे की गई संपत्ति का मासिक किराया और मासिक भरण-पोषण संतान को देना होगा।

हाई कोर्ट का बड़ा फैसला 

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी द्वारा दिया गया यह फैसला पटना के एक रेस्ट हाउस के मालिक के बेटे के मामले पर हुआ है। संतान ने गेस्ट हाउस के तीन कमरों पर जबरन कब्जा किया और उसने उन्हें आवास से वंचित कर दिया।

MyBhagalpur की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

किराए के निर्धारण के लिए जांच करने का भी निर्देश

कोर्ट ने वरिष्ठ नागरिक अधिनियम के तहत बेदखल के लिए ट्रिब्यूनल के आदेश को रद्द करते हुए मामले को डीएम के समक्ष पेश करने का आदेश दिया। इसके साथ ही, किराए के निर्धारण के लिए जांच करने का भी निर्देश दिया गया है।

पीड़ित माता-पिता को संबंधित संपत्ति पर हुए कब्जे को बेदखल सुनिश्चित करने के लिए सक्षम न्यायालय में केस दायर करने की छूट दी गई है। इस फैसले से संबंधित मुद्दों में न्यायपालिका ने एक महत्वपूर्ण स्टैंड लिया है जो माता-पिता की संपत्ति की सुरक्षा में मदद कर सकता है।

Share:

Comments

Leave a comment